छत्तीसगढ़ में जल्द होगी 3 हजार आरक्षकों की भर्ती - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में जल्द होगी 3 हजार आरक्षकों की भर्ती

छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक के 2259 पदों के लिए वर्ष 2017 से चल रही भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने नई भर्ती को लेकर  बताया  कि तकनीकी त्रुटि की वजह से छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक भर्ती रद्द करनी पड़ी है, लेकिन 3 हजार से अधिक पदों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। यह नए नियमों के तहत होगी।

उन्होंने राज्य बताया कि सरकार को पत्र भेज दिया गया है। सप्ताह भर में इसका विज्ञापन जारी हो जाएगा। इसके साथ  2017 की भर्ती परीक्षा में शामिल युवाओं को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उन्हें आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। उन्हें केवल आवेदन करना होगा।

वहीं आरक्षक भर्ती को लेकर डीजीपी अवस्थी ने आदेश जारी कर दिए है। भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने के लिए कानूनी अड़चनों को आधार बनाया गया है। बता दें कि 55 हजार से अधिक युवा लिखित परीक्षा देने के बाद आरक्षक भर्ती के लिए नतीजे का इंतजार कर रहे थे।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें