खल्लारी : रायपुर जाने की बात कहकर लापता हुआ पति - CG Sandesh

खल्लारी : रायपुर जाने की बात कहकर लापता हुआ पति

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरा निवासी एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है. युवक 1 सितंबर को रायपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, जो तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तमोरा निवासी फुलेश्वरी दीवान ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. प्रार्थी ने बताया कि उसके पति हेमराज दीवान पिता हेमंत दीवान, उम्र 31 वर्ष 1 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 09:00 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वे काम के सिलसिले में रायपुर जा रहे हैं.

लेकिन जब हेमराज देर रात तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लगातार कई दिनों तक रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर पता तलाश करने के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो व्यथित होकर पत्नी ने खल्लारी पुलिस में इसी शिकायत दर्ज कराई. मामले में दिए गए निर्देशों के तहत BNS 2023 की धारा 140(3) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें