बसना : घर के भीतर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी - CG Sandesh

बसना : घर के भीतर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी

भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम तरेकेला में एक किसान के घर के भीतर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना सामने आई है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तरेकेला निवासी ललित कुमार पटेल पिता स्व. मालिकराम पटेल, उम्र 58 वर्ष, सोमवार 21 सितंबर 2026 की शाम लगभग 07:00 बजे अपनी पुरानी इस्तेमाली प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GV 0632, अनुमानित कीमत ₹30,000 को अपने घर के अंदर खड़ा किया था.

तथा रात में खाना खाने के बाद जब ललित कुमार पटेल घर का मुख्य दरवाजा देखने बाहर आए, तो उन्होंने पाया कि अंदर खड़ी प्लेटिना मोटरसाइकिल मौके से नदारद थी. जिसका खोजबीन करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला.

वहीँ मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 305(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें