बसना : पलसापाली नाके पर थार कार से 46.400 किलोग्राम गांजा जप्त
बसना पुलिस ने ग्राम पलसापाली नाका पर घेराबंदी कर एक नई महिंद्रा थार कार से 46.400 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत ₹23.70 लाख बताई गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 21 सितंबर 2026 की दोपहर बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिसा के पदमपुर रोड की तरफ से एक काले रंग की महिंद्रा थार कार क्रमांक MH 31 GA 9533 में दो व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा भरकर बसना की ओर आ रहे हैं.
सूचना पर पुलिस ने पलसापाली नाका पर नाकेबंदी की, जहाँ कुछ समय बाद पदमपुर ओडिसा की ओर से बताई गई थार कार आते दिखी. जिसे पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर चालक ने गाड़ी को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को दौड़ाकर दबोच लिया.
पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम अशफाक शेख उम्र 28 वर्ष, निवासी यशोधरा नगर, नागपुर शहर, महाराष्ट्र तथा बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति ने ऋषभ चौधरी उम्र 29 वर्ष, निवासी काटोल, नागपुर ग्रामीण, महाराष्ट्र बताया.
मौके पर पुलिस ने दो बोरियों में कुल 46.400 किलोग्राम गांजा कीमत ₹23,70,000 जप्त. पूछताछ पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिसा के बलांगीर निवासी अर्जुन नामक व्यक्ति से खरीदकर ला रहे थे. पुलिस ने गांजा, परिवहन में प्रयुक्त थार कार कीमत ₹15 लाख, दो मोबाइल फोन और नकदी ₹500 जब्त कर सीलबंद कर दिया.
पुलिस ने मौके पर आरोपियों के खिलाफ धारा 20(B)(ii)(C) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.