बसना : घर में घुसकर महिला से गाली-गलौज कर दी धमकी - CG Sandesh

बसना : घर में घुसकर महिला से गाली-गलौज कर दी धमकी

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बिछिया टांडा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर एक महिला को जान से मारने की धमकी देने और अश्लील गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिछिया टांडा निवासी संतोषी बंजारा उम्र 25 वर्ष सोमवार, 21 सितंबर 2026 की सुबह अपने डेढ़ वर्ष की बेटी के साथ घर में मौजूद थी, उसका पति संत कुमार बंजारा खेत में काम करने गया हुआ था. इसी दौरान सुबह लगभग 11:00 बजे गांव के ही दाऊ राम बंजारा और तुलसी बंजारा जबरन उसके घर में घुस आए और पुरानी रंजिश को लेकर महिला से कहा कि "तुमने पुलिस थाने में हमारे खिलाफ रिपोर्ट क्यों दर्ज कराई है?"  इतना कहकर आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी.

इसी दौरान जब पीड़ित महिला का पति संत कुमार खेत से वापस लौटा, तो आरोपी घर से बाहर निकल आए. घर के बाहर निकलकर आरोपियों ने गली में खड़े होकर पति-पत्नी दोनों को मां-बहन की अश्लील गालियां दीं. इसके बाद आरोपी बाड़ी की तरफ चले गए और वहां से भी लगातार गाली-गलौज करते रहे. दंपत्ति द्वारा मना करने पर भी जब वे नहीं माने, इसके कुछ देर बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

वहीँ मामले में पुलिस ने आरोपी दाऊ राम बंजारा और तुलसी बंजारा के 296-BNS, 3(5)-BNS, 332(c)-BNS, 351(2)-BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें