महासमुंद : 1.17 क्विंटल गांजे के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिर... - CG Sandesh

महासमुंद : 1.17 क्विंटल गांजे के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार.

महासमुंद पुलिस ने घेराबंदी कर दो लग्जरी कारों से 117.15 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है. मामले में राजस्थान के रहने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक नाबालिग भी शामिल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 20 सितंबर 2026 की रात गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कार क्रमांक 23 BH 9438 G  में भारी मात्रा में गांजा भरकर ओडिसा से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिसकी पाइलेटिंग एक अन्य कार क्रमांक RJ 20 CF 5060 कर रही है. सूचना पर पुलिस टीम ने रात लगभग 10:30 बजे चेकिंग शुरू की, जैसे ही दोनों संदिग्ध कारें मौके पर पहुंचीं, सामने पुलिस चेकिंग देखकर चालकों ने गाड़ियां मोड़कर भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और ग्राम मुड़ेना स्थित गिरवर साहू फर्शी उद्योग के सामने दोनों वाहनों को रोककर चार लोगों को हिरासत में ले लिया.

पूछताछ करने पर गांजा परिवहन कर रही कार में सवार व्यक्ति ने अपना नाम लोकेश मीणा 32 वर्ष, निवासी करौली राजस्थान, हाल निवासी रिसाली भिलाई दुर्ग बताया. वहीं पाइलेटिंग कर रही कार में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम अभिषेक गोचर 27 वर्ष, राकेश मीणा 30 वर्ष और एक 17 वर्षीय किशोर सभी निवासी जिला कोटा, राजस्थान का निवासी होना बताया.

पुलिस ने जब कार क्रमांक 23 BH 9438 G की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर ट्रॉली बैग, प्लास्टिक की बोरियों और कैनवास बैग में खाकी टेप से लिपटा 117.15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत ₹58,57,500 पाया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिसा से लाकर भिलाई सप्लाई करने जा रहे थे.

पुलिस ने मौके से ₹58,57,500 का गांजा, तस्करी में प्रयुक्त कार कीमत ₹6 लाख, पाइलेटिंग कार कीमत ₹3.50 लाख, 4 टचस्क्रीन मोबाइल फोन आईफोन, वनप्लस, मोटोरोला, वीवो, सोने की चेन, अंगूठी और कान की बाली जब्त की है.

मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें