तेंदुकोना : बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 19 वर्षी... - CG Sandesh

तेंदुकोना : बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 19 वर्षीय युवक की हुई थी मौत, मामला दर्ज

चौकी बुंदेली क्षेत्र के नवाडीह में बाइक के अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा जाने के बाद हादसे में बाइक चला रहे 19 वर्षीय युवक की सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौत हो गई थी, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका एक साथी घायल हो गया था. वहीँ पुलिस ने जांच के बाद मृतक चालक के खिलाफ ही तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने का अपराध दर्ज किया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 02 जुलाई 2026 की रात लगभग 08:00 बजे नवाडीह बुंदेली चौकी बुंदेली, थाना तेंदुकोना की है. ग्राम रामनगर बुंदेली निवासी पीयूष दीवान पिता प्रेमलाल दीवान, उम्र 19 वर्ष अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GW 8750) पर अपने दो साथियों लकीश मुलराज कंवर और पितांबर निषाद को पीछे बैठाकर तेजी व लापरवाही पूर्वक चला रहा था.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण प्रभुलाल श्रीवास के घर के सामने नवाडीह में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीयूष दीवान के सिर पर गंभीर चोटें आईं. उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पिथौरा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे लकीश मुलराज कंवर उम्र 29 वर्ष, निवासी बुंदेली के सिर व होंठ पर गंभीर चोटें आई थीं.

घटना के बाद चौकी बुंदेली पुलिस द्वारा मृतक चालक पीयूष दीवान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, धारा 125(ए), धारा 106(1) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें