तुमगांव : ढाबा से काम के दौरान लापता हुई महिला - CG Sandesh

तुमगांव : ढाबा से काम के दौरान लापता हुई महिला

तुमगांव के ग्राम कांपा स्थित यादव ढाबा में काम करने वाली 30 वर्षीय महिला के काम के दौरान लापता होने का मामला सामने आया है. जिसपर पुलिस ने शिकायत दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अखरा भाठा टुकड़ा, थाना बसना निवासी तुलाराम ने बताया कि उनकी बेटी छगबाई की शादी लगभग 10-12 वर्ष पूर्व बंशी लाल रात्रे निवासी ग्राम बालसी, थाना सरायपाली के साथ हुई थी, जिसके दो छोटे बेटे उम्र 9 वर्ष और 5 वर्ष हैं.

छगबाई करीब एक महीने पहले अपनी बड़ी बहन रेवती जेंड्रे के घर ग्राम अमावश आई हुई थी और वहीं रहकर ग्राम कांपा स्थित यादव ढाबा में झाड़ू-पोछा का काम करती थी.

इस दौरान 14 सितंबर 2026 को छगबाई रोज की तरह यादव ढाबा में काम करने गई थी, जहां से दोपहर लगभग 01:30 बजे वह बिना किसी को बताए कहीं चली गई. घटना के बाद से परिजनों और रिश्तेदारों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बंधक बनाए जाने या ले जाए जाने की आशंका पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 140(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें