कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, महासमुंद में हिन्दी प... - CG Sandesh

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, महासमुंद में हिन्दी पखवाड़ा-2026 का आयोजन

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के राजभाषा हिन्दी प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, महासमुंद में हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत दिनांक 18 सितम्बर 2026 को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय स्तर पर नारा लेखन, निबंध लेखन, कविता लेखन, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संदीप भण्डारकर, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, महासमुंद द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि हिन्दी पखवाड़े के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिन्दी के प्रति रुचि एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देना तथा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही साथ उन्होंने राजभाषा के महत्व को भी बताया। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु गठित मूल्यांकन समिति द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। 

इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशितारानी तथा द्वितीय स्थान शालिनी, निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूमिका क्षत्री तथा द्वितीय स्थान सिमरन लोधी, कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकेश्वरी, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति श्रीवास, द्वितीय स्थान दिशा सेन व तृतीय वंदना रात्रे, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैभव तथा द्वितीय स्थान ज्योति ने प्राप्त किया। 

इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. भण्डारकर ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा चौधरी द्वारा किया गया। हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही तथा महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें