महासमुंद : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रायपुर के सेल्समैन... - CG Sandesh

महासमुंद : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रायपुर के सेल्समैन की मौत

महासमुंद के राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाने के कारण हुए एक सड़क हादसे में 31 वर्षीय सेल्समैन की मौत हो गई. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तम अग्रवाल पिता स्व. उदय अग्रवाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 39, जिला दुर्ग रायपुर स्थित लक्ष्मी एंटरप्राइजेज में सेल्समैन का काम करता था. जो बीते 06 अगस्त 2026 को वह व्यापारिक वसूली के सिलसिले में अपनी मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्पलेंडर क्रमांक CG 06 HE 4252  से बागबाहरा गया हुआ था. तथा शाम को बागबाहरा से रायपुर वापस लौटने के दौरान वह अपनी मोटरसाइकिल को अत्यधिक तेज गति से चला रहा था.

इसी दौरान शाम लगभग 06:00 बजे एनएच-353 रोड पर स्थित ग्राम झालखम्हरिया कृषि मंडी के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ की झाड़ियों से जा टकराई. इस हादसे में उत्तम अग्रवाल को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें उपचार हेतु 108 संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध अस्पताल महासमुंद लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने शाम 06:39 बजे परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मामले की मर्ग जांच में पाया गया कि दुर्घटना मृतक द्वारा स्वयं तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई. जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृतक उत्तम अग्रवाल के कृत्य पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें