सरायपाली : तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर... - CG Sandesh

सरायपाली : तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर वाहन छोड़कर भागा आरोपी

सरायपाली शहर के श्री लॉज  के सामने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक चालक ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए 100 बिस्तर अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुचू मिर्धा उम्र लगभग 60 वर्ष,  जो भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करते हैं,  बीते 09 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 03:00 से 04:00 बजे के बीच सरायपाली में अपने मार्ग से जा रहे थे. इसी दौरान लमकेनी सरपंच का भतीजा जित्तू अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 GL 2119 को अत्यधिक तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाया और श्री लॉज के सामने बुचू मिर्धा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. तथा हादसे के बाद आरोपी चालक जित्तू अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद 112 की टीम ने घायल बुचू मिर्धा को तत्काल उपचार के लिए सरायपाली के 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया, पीड़ित के भतीजे शंकरलाल द्वारा 19 सितंबर 2026 को थाने में आवेदन प्रस्तुत करने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाकारी बाइक को जब्त करने और आरोपी जित्तू के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें