सरायपाली : पिट्ठू बैग और थैले में रखा 11.4 किलोग्राम गांजा ज... - CG Sandesh

सरायपाली : पिट्ठू बैग और थैले में रखा 11.4 किलोग्राम गांजा जप्त

सरायपाली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 11 किलो 495 ग्राम गांजा कीमत लगभग ₹5.50 लाख और एक ओप्पो OPPO मोबाइल जब्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना से मिली थी कि ओडिशा के सिंघोड़ा की ओर से बस में सवार होकर एक संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर आया है, आरोपी नया रेस्ट हाउस के पास मेन रोड पर उतरकर आगे जाने के लिए किसी वाहन की तलाश में खड़ा था. सूचना पर पुलिस टीम ने ओम अस्पताल के पास एनएच-53 पर दबिश दी. तथा मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया.

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्ण चन्द्र नाईक 32 वर्ष, निवासी अतुल्य दण्डासिहा, थाना पुराना कोट, जिला अंगुल ओडिशा बताया. जिसके पास रखे नीले रंग के पिट्ठू बैग और काले-सफेद रंग के बाजारू थैले की तलाशी ली गई, जिसमे पिट्ठू बैग से 7 पैकेट और थैले से 4 पैकेट भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटे हुए गांजा भरा था.

तौल कराने पर गांजे का कुल वजन 11 किलो 495 ग्राम पाया गया, जिसकी बाजारू कीमत लगभग 5,50,000 रुपये बताई गई, पुलिस ने गांजे के साथ आरोपी का ओप्पो मोबाइल कीमत ₹4,000 कुल ₹5,54,000 की संपत्ति जब्त कर सील बंद कर दिया.

मामले में आरोपी कृष्ण चन्द्र नाईक के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें