सिंघोड़ा : 17.56 लाख का गांजा जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
सिंघोड़ा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर एक बड़ी और सफल कार्रवाई की है. पुलिस ने ओडिशा की ओर से बस का इंतजार कर रहे तीन शातिर तस्करों को घेराबंदी कर आरोपियों के पास मौजूद चार पिट्ठू और ट्रैवल बैग्स से कुल 35.120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹17.56 लाख बताई गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की सुबह सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध गांजा लेकर ओडिशा के फुलवानी से छत्तीसगढ़ के रायपुर जाने के लिए रेहटीखोल NH-53 पर बस का इंतजार कर रहे हैं.
सूचना मिलते ही पुलिस ने रेहटीखोल तिराहे के पास संदेही अवस्था में खड़े तीन युवकों को घेरा, और पूछताछ की तो वे शुरुआत में गोलमोल जवाब देने लगे, लेकिन पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बैग में गांजा होना स्वीकार किया.
आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके नीले, मेहरून, हरे और काले रंग के पिट्ठू बैगों से खाकी टेप से लपेटे हुए कुल 16 पैकेट बरामद हुए, मौके पर ही 'नारकोटिक्स ड्रग्स डिटेक्शन किट' से परीक्षण करने से तौल कराने पर बैगों का कुल वजन 35.120 किलोग्राम पाया गया.
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- विजय कुमार मलिक उर्फ पप्पू (25 वर्ष): निवासी शांतिनगर बस्ती, थाना जगतपुर, जिला कटक (उड़ीसा)।
- नासिर अली उर्फ पिल्लू उर्फ रॉकी (22 वर्ष): निवासी रायसीमा, थाना रायसीमा, जिला केन्दुझर (उड़ीसा)।
- सागर उर्फ आकाश बेहेरा (20 वर्ष): निवासी शांतिनगर बस्ती, थाना जगतपुर, जिला कटक (उड़ीसा)।