सिंघोड़ा : 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब जप्त
सिंघोड़ा पुलिस ने लखनपुर तिराहा के पास घेराबंदी कर एक शराब तस्कर के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब जप्त किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लखनपुर तिराहा रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने मौके पर संदेही को घेरकर पकड़ा.
जिसका नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम धनीराम भोई उर्फ अमर 58 वर्ष, पिता संख्यानंद भोई निवासी दीवानपाली, थाना सिंघोड़ा बताया. पुलिस ने जब उसके पास रखे पीले रंग के प्लास्टिक बैग की तलाशी ली, तो उसके अंदर झिल्ली में भरी 10 लीटर हाथ भट्टी देसी महुआ शराब मिली.
वहीँ मामले में पुलिस ने आरोपी धनीराम भोई के खिलाफ अपराध धारा 34(2)-LCG आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें