महासमुंद : जिला अस्पताल पार्किंग स्थल से मोटरसाइकिल चोरी, मा... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला अस्पताल पार्किंग स्थल से मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज

महासमुंद जिला अस्पताल खरोरा के पार्किंग स्थल से एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल के चोरी होने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रानीपरतेवा थाना छुरा निवासी अश्वनी कुमार साहू  बीते 17 सितंबर 2026 की देर रात करीब 11:30 बजे अपनी हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KV 8963 से जिला अस्पताल खरोरा पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने अपनी बाइक को अस्पताल के निर्धारित पार्किंग स्थल पर सुरक्षित खड़ी किया और अस्पताल के अंदर चले गए.

इसके बाद अगले दिन 18 सितंबर की सुबह करीब 05:00 बजे जब प्रार्थी पार्किंग स्थल पर पहुंचे, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां मौजूद नहीं थी, जिसका आसपास परिसर में काफी तलाश करने के बाद भी जब वाहन का कोई पता नहीं चला, तो पीड़ित ने अज्ञात चोर द्वारा वाहन पार कर दिए जाने की आशंका जताई.

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी गई पुरानी इस्तेमाली बाइक कीमत लगभग ₹15,000 को अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 303(2) चोरी के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें