महासमुंद : समाज कल्याण विभाग एवं संबंधित संस्थाओं में किया ग... - CG Sandesh

महासमुंद : समाज कल्याण विभाग एवं संबंधित संस्थाओं में किया गया आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प के साथ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी अभियान सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत के सामूहिक लक्ष्य से जोड़ते हुए उनकी सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

समाज कल्याण विभाग महासमुन्द द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कार्यालय समाज कल्याण महासमुन्द एवं विभाग के शासकीय संस्था शास. बहुदिव्यांग विषेश विद्यालय महासमुन्द, स्वैच्छिक संस्था आशियाना वृध्दाश्रम दलदली रोड महासमुन्द, आशा मनोविकास केन्द्र घरौंदा नयापारा महासमुन्द, एकांकी नशा मुक्ति केन्द्र मचेवा महासमुन्द, फाॅर्चून फाउंडेशन नेत्रहीन विशेष विद्यालय बागबाहरा, उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय सरायपाली में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में समस्त अधिकारी-कर्मचारी, संस्थाओं में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों, बुजुर्गों द्वारा दीप प्रज्जवलित करते हुए जनसेवा के प्रति आभार प्रकट करते हुये समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जमीनी स्तर पर सभी पात्र वृध्दजनों, महिलाओं, दिव्यांगजन बच्चों एवं उभयलिंगी व्यक्तियों को लाभान्वित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही इन सभी संस्थाओं में ‘‘नशामुक्त भारत अभियान’’ एवं ‘‘अटल अभ्युदय योजना’’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये शपथ कार्यक्रम के तहत नशामुक्ति हेतु षपथ दिलाई गई।  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें