सरायपाली : लोहे की छड़ से फोड़ा युवक का सिर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

सरायपाली : लोहे की छड़ से फोड़ा युवक का सिर, मामला दर्ज.

सरायपाली के ग्राम गोहिरापाली में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली-गलौज करने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया. मना करने से आक्रोषित गांव के ही एक व्यक्ति ने युवक के साथ मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और लोहे की छड़ से सिर पर हमला कर दिया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गोहिरापाली निवासी मालिकराम कुम्हार के पुत्र शशि कुम्हार 17 सितंबर 2026 को गांव के ही मधु के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे, उसी समय गांव का बबलू छत्तर वहां से गुजरते हुए लगातार अश्लील गालियां बक रहा था. जब शशि कुम्हार ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी भड़क गया और "तुम कौन होते हो मुझे मना करने वाले" कहते हुए विवाद करने लगा.

विवाद बढ़ने पर आरोपी बबलू छत्तर ने जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की छड़ से शशि कुम्हार के सिर पर सीधा हमला कर दिया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा. मौके पर मौजूद मधु जाल और नरेश कुमार ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. इसके बाद परिजनों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, जिसके माध्यम से घायल शशि कुम्हार को सरायपाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

वहीं घायल युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बबलू छत्तर के खिलाफ BNS की धारा 115(2), धारा 296 और धारा 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें