तेंदूकोना : 14 वर्षीय नाबालिग लापता, बहला-फुसलाकर भगा ले जान... - CG Sandesh

तेंदूकोना : 14 वर्षीय नाबालिग लापता, बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका

चौकी बुंदेली थाना तेंदूकोना के अंतर्गत ग्राम कोल्दा से एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के गायब होने का मामला सामने आया है. परिजनों द्वारा संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन करने के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण की आशंका पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लड़की 13 सितंबर 2026 की शाम करीब 05:00 बजे घर से बिना बताए कहीं निकल गई है. जिसका काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में उसकी काफी पतासाजी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें