बसना : बिना बताए निकली 21 वर्षीय युवती लापता, मामला दर्ज
बसना थाना क्षेत्र से एक 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में सूचना दी गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय लड़की 16 सितंबर 2026 की सुबह करीब 09:30 बजे घर से बिना बताए कहीं निकल गई जो काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने संभावित स्थानों, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहाँ पतासाजी व संपर्क के प्रयास किए, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका.
जिसके लापता होने की सुचना पर पुलिस ने BNS 2023 की धारा 140(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.अन्य सम्बंधित खबरें