CG : नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, फिर सड़क किनारे छोड़कर हु... - CG Sandesh

CG : नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, फिर सड़क किनारे छोड़कर हुए फरार, चार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया. इसके बाद आरोपी उसे सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. कांकेर जिले में 17 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया और फिर उसे लावारिस हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मंगलवार को एक जान-पहचान के लड़के के साथ बाहर गई थी. आरोपी उसे बहला-फुसलाकर उसे अपने तीन दोस्तों के साथ एक गांव में ले गया. वहां चारों ने मिलकर नाबालिग के साथ एक-एक करके दुष्कर्म किया.

मंगलवार रात जब लड़की काफी देर तक अपने घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके इलाके में तलाशी शुरू की.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें