कोमाखान : महुआ पेड़ के नीचे चल रहा था जुआ, पुलिस की दबिश में... - CG Sandesh

कोमाखान : महुआ पेड़ के नीचे चल रहा था जुआ, पुलिस की दबिश में 7 जुआड़ी गिरफ्तार

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम सुवरमाल स्थित गोठान के पास महुआ पेड़ के नीचे अंधेरे में मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 3 मोटरसाइकिल, 4 टचस्क्रीन स्मार्टफोन, ताश की गड्डी और नकद ₹6,140 सहित कुल ₹91,140 मूल्य की सम्पति जब्त की है. तथा इस रेड की कार्रवाई के दौरान मौका पाकर 2 आरोपी फरार हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 की रात कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोठान के पास महुआ पेड़ के नीचे कुछ लोग मोबाइल की फ्लैश लाइट में 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर 'काट-पत्ती' नामक जुआ खेल रहे हैं.

जिसपर पुलिस की दबिश पड़ते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया, पुलिस ने मौके से 7 जुआरियों को रंगे हाथ दबोच लिया, जबकि 2 अन्य आरोपी भागवत साहू व राजेंद्र साहू, निवासी टेमरी मौके से भाग निकले.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • तुलाराम साहू (45 वर्ष, निवासी मातगुड़ा)
  • ढालेन्द्र कुमार साहू (31 वर्ष, निवासी सिवनी कला)
  • कुंजराम साहू (42 वर्ष, निवासी सिवनी कला)
  • देवकुमार साहू (34 वर्ष, निवासी खट्टाडीह)
  • हेमंत कुमार सिन्हा (28 वर्ष, निवासी खट्टाडीह)
  • पवन सिंह ठाकुर (35 वर्ष, निवासी सिवनी कला)
  • खेलावन सिंह ध्रुव (48 वर्ष, निवासी सिवनी कला)

3 बाइक, 4 मोबाइल और नकदी जब्त

पुलिस ने आरोपियों की व्यक्तिगत तलाशी और फड़ से कुल ₹6,140 नकद, 4 स्मार्टफोन (पोको, रेडमी, रीयलमी व विवो), 3 मोटरसाइकिलें—प्लैटिना (CG 06 GR 3216), टीवीएस स्टार (CG 06 C 9433) व पैशन प्रो (CG 06 G 7271) तथा ताश की गड्डी व गेरुए रंग का गमछा जब्त किया.

आरोपियों द्वारा समूह बनाकर लगातार जुआ खेलने को छोटे संगठित अपराध के रूप में चिन्हित करते हुए कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत केस दर्ज किया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें