बसना : 40 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त
बसना नगर के जगदीशपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से दो जरकीन में भरी कुल 40 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की है. जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जगदीशपुर रोड ओवरब्रिज के पास अवैध शराब बेचने की नियत से ग्राहक का इंतजार कर रहा है, जिसपर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा.
जिसने पूछताछ में अपना नाम साधुराम गहरे (55 वर्ष), पिता स्व. हरीराम गहरे, निवासी वार्ड नंबर 02 बसना बताया. तलाशी लेने पर उसके पास रखे दो सफेद रंग के 20-20 लीटर वाले जरकीन के अंदर कुल 40 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब अनुमानित कीमत ₹4,000 पाई गई.
जिसपर पुलिस ने 40 लीटर शराब जब्त कर आरोपी साधुराम गहरे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.