बसना : पानी टंकी के पास 30 लीटर महुआ शराब जब्त.
बसना पुलिस ने रेमड़ा रोड स्थित पानी टंकी के पास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रही एक 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है. जिसके कब्जे से एक नीले ड्रम में भरी 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 02 बसना निवासी एक महिला रेमड़ा रोड स्थित पानी टंकी के पास अवैध रूप से महुआ शराब बेचने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रही है.
सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर महिला को घेरकर पकड़ लिया, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बिंदु गहरे उम्र 40 वर्ष पति स्व. कबीर दास, निवासी वार्ड नंबर 02 बसना बताया. पुलिस द्वारा महिला के पास रखे नीले रंग के ड्रम की तलाशी लेने पर उसमें 30 लीटर देशी हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब अनुमानित कीमत 6,000 रुपये पाई गई. जिसे पुलिस ने सीलबंद कर अपने कब्जे में ले लिया.
वहीँ मामले में आरोपी महिला का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.