महासमुंद : गोंड समाज से नवा खाई पर्व धूमधाम से मनाया - CG Sandesh

महासमुंद : गोंड समाज से नवा खाई पर्व धूमधाम से मनाया

गोंडवाना समाज रामसागरपारा (पटेवा) सर्कल बार में नवाखाई पर्व 16 सितम्बर को बड़े धूमधाम से मनाया गया। पावन अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों ने खेतों की नई फसल (नवा चावल) को महुआ, कोरिया या साजा पत्ता में रखकर एवं उन पर धान की बालियों और दूध का चढ़ावा अपने ईष्ट देव बूढ़ादेव में पूरी श्रद्धा से अर्पित किया। 

परमशक्ति नारों के गुंजो के साथ जय सेवा, बूढालपेन , कलि कंकाली को हाथ उठाकर उदघोष किया । इस पूजा के बाद समाज और परिवार एक साथ बैठकर प्रसाद (नया भात), खीर ग्रहण किया। समाज के लोग एक-दूसरे से मिलकर बड़ों का आशीर्वाद लिया और नवाखाई की बधाई दिया । पर्व को हर्ष और उल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसमें माता-पिता , युवा शक्ति , की उपस्थिति रही। समाज प्रमुख पंच यसवंत नेताम ने इनका महत्व को बताते हुए संगठित होकर एक दूसरे के सहयोग एवं आदिवासी समाज के संस्कृति धर्म, परंपर को बनाए रखते हुए गोंडी धर्म को आदर करने का निवेदन किया। जिसमें शिक्षा प्रभारी समता नेताम, पंच कामिन नेताम, ब्रिजलाल , देवानंद नागवंशी, लचछ्नी नेताम, भुनेश्वरी नागवंशी, रोहित, ईश्वर मरई, उर्वशी, सुकबारो नेताम, जयंती नागवंशी, हारबाई, रामायण, सीमा नेताम, तारकेश्वरी, तुलसी नेताम, मुस्कान, ऋतू, रिया नेताम, योगिता, पालकी, अनन्या, सेजल नेताम, घ्रीतिका, हार्दिक नागवंशी, विश्वशा , उषा बाई आदि उपस्थित थे ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें