सरायपाली : घने जंगल में चल रही थी अवैध शराब की भट्टी, पुलिस ... - CG Sandesh

सरायपाली : घने जंगल में चल रही थी अवैध शराब की भट्टी, पुलिस की रेड पर आरोपी फरार

सरायपाली के ग्राम तिलाईपाली के घने जंगल में पलसा पेड़ के नीचे अवैध रूप से चूल्हा-भट्टी जलाकर कच्ची महुआ शराब बना रहे एक आरोपी के ठिकाने पर सरायपाली पुलिस ने छापा मारा. पुलिस टीम को आता देख आरोपी घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने मौके से 55 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है तथा ड्रमों में भरे महुआ लाहन को नष्ट कर दिया है, मामले में फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की गैर-जमानतीय धारा 34(2) के तहत अपराध कायम किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तिलाईपाली के जंगल में संतराम चौहान पिता चैतराम चौहान 45 वर्ष अवैध रूप से महुआ शराब बना रहा है, जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहाँ भट्टी चला रहा संतराम चौहान पुलिस को देखते ही घने जंगल की ओर भाग निकला.

इसके बाद मौके की तलाशी लेने पर 5-5 लीटर की 11 प्लास्टिक झिल्लियों में भरी 55 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत ₹11,000 बरामद हुई, इसके अलावा दो नीले प्लास्टिक ड्रमों में भरा महुआ लाहन मिला, जिसे गवाहों नष्ट कर कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें