पटेवा : 20 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम जप्त - CG Sandesh

पटेवा : 20 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम जप्त

पटेवा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 NH 53 पर स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान की आड़ में अवैध रूप से देशी शराब बेचने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 20 पौवा 3,600 एमएल देशी प्लेन शराब और बिक्री के नकद रुपये जब्त किए गए हैं. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की दोपहर पटेवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि श्यामनगर वार्ड नंबर 10 निवासी, ग्राम झलप में एनएच 53 किनारे स्थित चाय-नाश्ता दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहा है.

जिसपर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की, जहाँ पुलिस की अचानक रेड देखकर शराब खरीदने आए ग्राहक मौके से फरार हो गए, जबकि दुकान पर मौजूद संदेही को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पुरानिक यादव उर्म्र 45 वर्ष,  पिता स्व. रामू यादव, निवासी श्यामनगर वार्ड नं. 10 थाना पटेवा का निवासी बताया.

पुलिस ने जब आरोपी के पास रखे सफेद-लाल रंग के थैले की तलाशी ली तो, 20 पौवा प्रत्येक 180 एमएल देशी प्लेन शेरा शराब कुल 3,600 एमएल, अनुमानित कीमत ₹1,600 तथा ₹320 की बिक्री रकम बरामद हुई. जिसपर पुलिस ने शराब और नकद राशि जब्त कर सीलबंद कर दी.

इस पूरी कार्रवाई को पुलिस की टीम ने मौके पर ही 'ई-साक्ष्य' (E-Saakshya) एप्लीकेशन में अपलोड किया, तथा आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(1) का पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें