सरायपाली : 4 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपिया गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने सागरपाली-सुखापाली मार्ग पर दबिश देकर एक 55 वर्षीया महिला को 4 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की दोपहर सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सागरपाली से सुखापाली जाने वाली सड़क के किनारे बबूल के पेड़ के नीचे एक महिला अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रही है.
सूचना पर पुलिस मौके पर घेराबंदी की और महिला को पकड़ लिया, पूछताछ में महिला ने अपना नाम सादमोती (55 वर्ष), पति भगत राम खटकर, निवासी ग्राम सुखापाली बताया.
जहाँ पुलिस ने महिला के पास रखे सफेद रंग के प्लास्टिक थैले की तलाशी लेने पर 5 लीटर क्षमता वाली पीली जरीकेन के अंदर 4 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब अनुमानित कीमत ₹800 बरामद किया. तथा आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.