बागबाहरा : सूने मकान से ताला तोड़कर चोरी, पटवारी के घर से चा... - CG Sandesh

बागबाहरा : सूने मकान से ताला तोड़कर चोरी, पटवारी के घर से चांदी के जेवर व नगदी ले उड़े अज्ञात चोर

बागबाहरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 14, कृषि उपज मंडी के सामने स्थित एक पटवारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे चांदी के जेवरात और नकदी रकम पार कर दी. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  लीलाधर डड़सेना जो पटवारी हल्का नंबर 55 में कार्यरत हैं, तथा बागबाहरा के वार्ड नंबर 14 में अपने परिवार के साथ रहते हैं. जो 15 सितंबर 2026 को वे पूरे परिवार सहित अपने पैतृक गांव पिथौरा गए हुए थे, जिससे बागबाहरा स्थित मकान पूरी तरह सूना था.

इसके बाद इसकी अगली सुबह, 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 05:00 बजे लीलाधर को पड़ोसियों से घर में चोरी होने की सूचना मिली तो वे तुरंत पिथौरा से बागबाहरा स्थित अपने निवास पर पहुंचे, जहाँ मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी टूटे हुए थे और दरवाजा खुला पड़ा था. 

लीलाधर के घर के अंदर प्रवेश करने पर सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा मिला, अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था. जांच करने पर अलमारी में रखी 25 ग्राम वजनी चांदी की पायल (अनुमानित कीमत ₹4,500) और ₹2,700 नकद गायब थे. कोई अज्ञात चोर रात के अंधेरे में सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दे गया था.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305(a)-BNS, 331(4)-BNS की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें