महासमुंद : ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों का सीईओ... - CG Sandesh

महासमुंद : ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों का सीईओ ने लिया जायजा

राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को महासमुंद जिले में आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन अटल परिसर, महासमुंद में किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने आज अटल परिसर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, दीप प्रज्ज्वलन, बैठक व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान आमजन की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें