महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता... - CG Sandesh

महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में आज दिनांक 16 सितंबर 2026 से हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।

हिंदी पखवाड़े के प्रथम दिवस कक्षा 2 एवं 3 के विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन (Slogan Writing) प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपनी रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति का परिचय दिया।

विद्यालय के उप-सांस्कृतिक प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आगामी 6 दिनों तक विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में कविता लेखन, चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण, अनुच्छेद लेखन एवं अनुवाद, भाषण प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, रचनात्मक अभिव्यक्ति, लेखन कौशल एवं वक्तृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी पखवाड़े का ग्रैंड फिनाले एवं पुरस्कार वितरण समारोह 23 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के सभी बैज धारियों ने अपनी-अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया तथा आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें