खल्लारी : 11 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद, मामला दर्ज - CG Sandesh

खल्लारी : 11 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद, मामला दर्ज

खल्लारी पुलिस ने ग्राम धरमपुर में आरोपी के घर के पीछे स्थित बाड़ी में दबिश देकर 3 जरीकेनों में भरकर रखी गई 11 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की है. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का अपराध दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर 2026 की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धरमपुर निवासी मानिक राम सेन अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बेचने के उद्देश्य से रखे हुए है.

सुचना पर पुलिस संदेही के घर के पास घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मानिक राम सेन (35 वर्ष), पिता जगनू राम सेन, निवासी धरमपुर बताया. जहाँ आरोपी के घर के पीछे बाड़ी की तलाशी लेने पर 5 लीटर की सफेद जरीकेन (5 लीटर शराब), 5 लीटर की पीली जरीकेन (5 लीटर शराब) और 5 लीटर की एक अन्य पीली जरीकेन (1 लीटर शराब) बरामद हुई।

पुलिस द्वारा कुल 11 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹2,200) जब्त की गई. तथा आरोपी को गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दे दी गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें