पटेवा : महुआ शराब बेचने की फिराक में बैठी महिला पर कार्रवाई - CG Sandesh

पटेवा : महुआ शराब बेचने की फिराक में बैठी महिला पर कार्रवाई

पटेवा पुलिस ने कोडार बांध जाने वाले कच्चे रास्ते पर अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की फिराक में बैठी एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी महिला की बाड़ी में दबिश देकर जरीकेन में रखी 3 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की है. पटेवा पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को पटेवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नवागांव में कोडार बांध जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक महिला अवैध शराब बेचने के लिए रखी हुई है.

सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पहुंचकर घेराबंदी कर महिला को पकड़ लिया, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भागवंतीन भारद्वाज (52 वर्ष), पति गुरुमनि भारद्वाज, निवासी ग्राम नवागांव (थाना पटेवा) बताया. जब उसकी बाड़ी की तलाशी ली गई, तो बाड़ी के किनारे नीले-सफेद रंग की बोरी से ढका हुआ 5 लीटर क्षमता का एक पीला जरीकेन मिला, जिसमें लगभग 3 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹600) भरी हुई थी.

महुआ शराब को पुलिस ने सीलबंद कर जब्त कर लिया और पूरी जप्ती प्रक्रिया को 'ई-साक्ष्य एप्लीकेशन' पर अपलोड किया, मामले में महिला का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(1) का पाए जाने पर अपराध पंजीबध किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें