कोमाखान : अज्ञात ट्रैक्टर की ठोकर से घायल बाइक सवार की इलाज ... - CG Sandesh

कोमाखान : अज्ञात ट्रैक्टर की ठोकर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

कोमाखान थाना क्षेत्र के देवरी-खेमड़ा रोड पर होली सार के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए मोटरसाइकिल सवार ग्रामीण की इलाज के दौरान रायपुर के अस्पताल में मौत हो गई.

घटना के लगभग एक महीने बाद मर्ग जांच के आधार पर कोमाखान थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत कारित करने BNS की धारा 106(1) का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम देवरी वार्ड नंबर 06, थाना कोमाखान निवासी उमेंद कुमार (43 वर्ष), पिता स्व. नेतराम, 7 मार्च 2026 की सुबह करीब 9:40 बजे अपनी मोटरसाइकिल (HF Deluxe, CG 06 HB 7327) लेकर घर से निकले थे. जो सुबह करीब 10:00 बजे जैसे ही वे देवरी-खेमड़ा मार्ग पर होली सार के पास पहुंचे, तो एक अज्ञात ट्रैक्टर के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी.

इस ठोकर से उमेंद कुमार मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर, पैर, दाहिने घुटने, कोहनी और दाहिनी आंख के पास गंभीर चोटें आई थीं. परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए 20 मार्च 2026 को उन्हें डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान 4 अप्रैल 2026 की सुबह 11:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई.

घटना के संबंध में रायपुर के गोलबाजार थाने में बिना नंबरी मर्ग दर्ज कर आगे की डायरी कोमाखान थाने भेजी गई थी, कोमाखान थाने के प्रधान आरक्षक द्वारा मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने और मर्ग जांच की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक का कृत्य अपराध की श्रेणी में पाया गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें