पिथौरा : चावल की बोरी में छिपाकर रखी गई 20 लीटर हाथ भट्टी मह... - CG Sandesh

पिथौरा : चावल की बोरी में छिपाकर रखी गई 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद

पिथौरा थाना पुलिस ने ग्राम ठाकुरदियाखुर्द में आरोपी के घर के पीछे स्थित बाड़ी में दबिश देकर चावल की बोरी में छिपाकर रखी गई 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ठाकुरदियाखुर्द में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे बाड़ी में बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में हाथ भट्टी महुआ शराब रखे हुए है. सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई किया.

दबिश के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद संदेही को पकड़ा, जिसने अपना नाम हीरालाल सिन्हा (46 वर्ष), पिता गाडाराय सिन्हा, निवासी ग्राम ठाकुरदियाखुर्द (थाना पिथौरा) बताया. पुलिस ने संदेही के घर की बाड़ी की तलाशी ली गई, जहां 'राजा रानी' लिखी एक चावल की बोरी के अंदर चार प्लास्टिक झिल्लियों में 5-5 लीटर (कुल 20 लीटर) कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई. जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 4,000 रुपये आंकी गई है.

वहीँ मामले में आरोपी हीरालाल सिन्हा का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का पाए जाने पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें