महासमुंद : खेत में खाद सींचने गए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : खेत में खाद सींचने गए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी

फुटहा बांधा के पास नयापारा महासमुंद स्थित अपने खेत में खाद सींचने गए एक युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर ने पार कर दी. काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता न चलने पर पीड़ित की शिकायत पर महासमुंद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत चोरी का मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 12 पिटियाझर (महासमुंद) निवासी ओम प्रकाश साहू 9 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी पुरानी इस्तेमाल की हुई हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 A 5038 से फुटहा बांधा नयापारा स्थित अपने खेत में खाद सींचने गए थे.

खेत में खाद डालने के बाद जब पीड़ित वापस लौटा, तो उसकी मोटरसाइकिल मौके पर नहीं थी, पीड़ित के अनुसार, पुरानी इस्तेमाल की हुई बाइक की अनुमानित कीमत 10,000 रुपये है, जिसका आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर काफी पता-तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका.

महासमुंद थाना पुलिस ने पीड़ित ओम प्रकाश साहू की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी BNS धारा 303(2) का अपराध पंजीबद्ध कर लिया, और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर चोर की तलाश और विवेचना शुरू कर दी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें