राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का 16 सितंबर... - CG Sandesh

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का 16 सितंबर को महासमुंद प्रवास

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा नेहरू राम निषाद, उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा चंद्रकांति वर्मा तथा आयोग के सचिव संकल्प साहू 16 सितंबर 2026 को महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव 16 सितंबर को प्रातः 10 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे महासमुंद पहुंचेंगे।

महासमुंद प्रवास के दौरान प्रातः 11.15 बजे से रेस्ट हाऊस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 02.00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे तथा सायं 04.30 बजे, सर्किट हाऊस सभाकक्ष में प्रेसवार्ता करेंगे। इसके पश्चात सायं 6 बजे कार द्वारा गरियाबंद जिला के लिए रवाना होंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें