सरायपाली : तोरेसिंहा में दीप (यादव) परिवार ने हर्षोल्लास के ... - CG Sandesh

सरायपाली : तोरेसिंहा में दीप (यादव) परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया नवाखाई पर्व

ग्राम तोरेसिंहा में दीप (यादव) परिवार द्वारा नवाखाई पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पूजा-अर्चना की तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां समलेश्वरी एवं भगवान राधा-कृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। परिवारजनों ने श्रद्धापूर्वक देवी-देवताओं का पूजन कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात परिवार के सभी सदस्यों ने नवान्न प्रसाद ग्रहण किया। नवाखाई पर्व की परंपरा के अनुसार परिवार के छोटे-बड़े सभी सदस्यों ने आपसी प्रेम, सम्मान एवं भाईचारे का परिचय देते हुए एक-दूसरे का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर परिवार के वयोवृद्ध लाल बिहारी दीप, हेमलता दीप, लखन लाल दीप एवं सती दीप का परिवारजनों ने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों ने सभी सदस्यों को सुखी एवं समृद्ध जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।

नवाखाई पर्व के अवसर पर दीप (यादव) परिवार के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से नवान्न प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन से परिवार में आपसी स्नेह, एकता एवं पारिवारिक संस्कारों की भावना और अधिक मजबूत हुई। पर्व के दौरान सभी परिवारजनों में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें