तीजा की धूम: मायके लौट रही बेटियां, बाजारों में बढ़ी रौनक, ब... - CG Sandesh

तीजा की धूम: मायके लौट रही बेटियां, बाजारों में बढ़ी रौनक, बसों में भारी भीड़

छुईखदान : छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व हरतालिका तीज सोमवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर छुईखदान सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में उत्साह का माहौल है। तीजा पर विवाहित बेटियों के मायके आने की परंपरा के चलते बसों में भीड़ बढ़ गई है।

बेटियों के मायके लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। छुईखदान आने-जाने वाली बसों में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। कई रूटों पर बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। वहीं, भाई और पिता अपनी बहनों व बेटियों को ससुराल से मायके लाने पहुंच रहे हैं।

पर्व को लेकर छुईखदान का मुख्य बाजार भी गुलजार है। साड़ी और कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ है। बनारसी, सिल्क और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक प्रिंट की साड़ियों की मांग बनी हुई है। इसके अलावा चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हो रही है।

तीजा के पकवानों की तैयारी भी घरों में शुरू हो गई है। मायके पहुंची बेटियां अपनी मां और बहनों के साथ ठेठरी, खुरमी और अनरसा जैसे पारंपरिक पकवान बनाने में जुटी हैं। बेटियों के लौटने से मायके में भी त्योहार की रौनक बढ़ गई है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें