बोरियाकला में करंट की चपेट में आया बेजुबान, मौत के बाद रहवास... - CG Sandesh

बोरियाकला में करंट की चपेट में आया बेजुबान, मौत के बाद रहवासियों ने बंद किया कॉलोनी गेट

रायपुर : राजधानी रायपुर के बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बाहर सड़क किनारे फैले करंट की चपेट में आने से एक बेजुबान की मौत हो गई। घटना के बाद रहवासियों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने विरोध में कॉलोनी का गेट बंद कर दिया।

रहवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते सड़क किनारे करंट फैला था। बेजुबान को बचाने की कोशिश में दो युवक भी करंट की चपेट में आ गए। लोगों का कहना है कि समय रहते स्थिति नहीं संभाली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर भी लोगों में नाराजगी रही। रहवासियों ने अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

विरोध की सूचना पर गौ-सेवा से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे। वहीं, स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी रहवासियों को समझाइश देकर मामला शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें