PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, गरियाबंद में भाजपा... - CG Sandesh

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, गरियाबंद में भाजपा चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’

गरियाबंद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गरियाबंद में भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान, स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों में हिस्सा लेंगे।

गरियाबंद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा को समर्पित इस अभियान के जरिए कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा और जनकल्याण के कार्य करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने बताया कि जिले में अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा के मुताबिक, ‘जनसेवा ही प्रभु सेवा’ की भावना के साथ पूरे एक महीने तक अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें