खैरागढ़ : राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में KCG के खिलाड़ियों... - CG Sandesh

खैरागढ़ : राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में KCG के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, गरिमा ने जीता स्वर्ण

खैरागढ़ : जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित 15वीं वोविनाम मार्शल आर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत कुल 5 पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ की 22 सदस्यीय टीम में KCG जिले के 7 खिलाड़ी शामिल रहे।

छुईखदान की गरिमा सिंह चौहान ने अंडर-10 आयु वर्ग के 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं बेनजीर ताज फातिमा और यशस्वी वर्मा ने रजत पदक हासिल किया। शौर्य सिंह चौहान और टीम मैनेजर मुकेश सिंह चौहान ने कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि के बाद जिले के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम बताया जा रहा है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें