खल्लारी : हाडाबंद ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में एक की मौत - CG Sandesh

खल्लारी : हाडाबंद ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में एक की मौत

खल्लारी थाना क्षेत्र में हाडाबंद ओवरब्रिज मेन रोड़ NH 353 के पास मोटरसायकल दुर्घटना के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ललित चद्राकर अपने दोस्त खोमन चन्द्राकर के साथ 22 जून 2026 को ग्राम बाघामुडा से महासमुंद काम से उसके मोटरसायकल फैशन प्रो क्रमांक CG 06 GK 2584 में पीछे बैठ कर जा रहा था, मोटरसायकल को ललित चन्द्राकर चला रहा था.

इसी दौरान हाडाबंद ओवरब्रिज मेन रोड NH 353 के पास रात्रि 9.30 बजे पहुंचे थें की मो.सा. CG 04 PV 1632 पल्सर के चालक द्वारा पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इससे ललित चन्द्राकर का मोटरसायकल अनियंत्रित होने से गिर गये, जिसमे खोमन चन्द्राकर को दहिना कंधा में सामान्य चोट आया था उसके आखों के समाने अंधेरा छा गया फिर वही पर वह बैठा था, और जब कुछ देर बाद होश आया तो देखा कि ललित चन्द्राकर को सिर, गर्दन में चोट आया था जिसे ईलाज हेतू 112 के मध्यम से जिला अस्पताल महासमुंद के बाद गोल्बोल हास्पिटाल रायपुरा चौक रायपुर में कुछ दिन ईलाज कराया फिर डी. के.एस हास्पिीटल में ईलाज के दौरान 21 जुलाई 2026 को उसके मौत हो गई.

वहीँ मामले में संम्पुर्ण मर्ग जांच पर मोटरसायकल चालक CG 04 PV 1632 पल्सर के चालक का कृत्‍य अपराध धारा 281, 125(A), 106(1) BNS का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें