पटेवा : नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने का मामला दर्ज
पटेवा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने का मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की उम्र करीब 16 वर्ष है, जो ग्राम रूमेकेल से बिना बताये कही निकल गयी, और घर वापस नहीं आयी. लड़की का आस पास एवं रिश्तेदारो में पता तलाश करने पर वह नही मिली.
परिजनों को आशंका है कि नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, जिसकी संभावना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें