बसना : मोबाईल रिचार्ज करवाने जा रहे बुजुर्ग की मोटरसायकल से ठोकर के बाद इलाज के दौरान मौत
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी के ग्राम उड़ेला में मोबाईल रिचार्ज करवाने जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मोटरसायकल से ठोकर लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर सिदार पिता स्व. गरूण सिदार उम्र 76 वर्ष, उडेला 09 सितम्बर 2025 के शाम 04.00 बजे घर से मोबाईल रिचार्ज करवाने के लिए गांव के ही मोबाईल दुकान मे रिचार्ज डलवाने जा रहा था.
इसी दौरान रोड किनारे कुछ ही दुरी पर मोटर सायकल कमांक सी जी 12 ए एच 2268 के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेंज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट कर देने से ईश्वर के पैर एवं सिर में चोट आने से प्राथमिक उपचार ओम अस्तपताल सरायपाली मे भर्ती कराकर उपचार कराया है बाद मे रिफर करने पर बालाजी अस्तपताल दुबे कालोनी मोवा रायपुर मे भर्ती कराकर ईलाज कराया जा रहा था, जिसका उपचार के दौरान 02 अक्टूबर 2025 के10.46 बजे मृत्यु हो हो गया.
वहीँ मामले की संपूर्ण मर्ग जांच पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक सी जी 12 ए एच 2268 के विरूध धारा 106 (1) बीएनएस का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.