महासमुंद : बेमचा में घर का ताला तोड़कर चोरी, मामला दर्ज
महासमुंद के वर्धमान नगर बेमचा में एक घर का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना सामने आई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
वार्ड नं0 19 वर्धमान नगर बेमचा निवासी हेमलता पटेल 28 अगस्त 2026 के सुबह 09:00 बजे सहपरिवार रक्षाबंधन मनाने बिरबिरा तुमगांव चले गये. जहाँ 30 अगस्त 2026 के शाम 05:00 बजे बिरबिरा तुमगांव से वापस घर आये तो देखा कि घर का ताला टुटा हुआ था जब घर के अंदर गये तो आलमारी खुला हुआ था तथा सामान अस्त-व्यस्त था.
हेमलता ने बताया कि उसके आलमारी में रखे सामान 1 नग सोने की अंगूठी, 3 नग सोने की फूल्ली, 12 नग चांदी की बिछिया, 2 नग चांदी का पायल, 7 नग चांदी का सिक्का, गदी रकम 12000 रूपये कुल किमत करीबन 35500 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.