महासमुंद : सड़क हादसे में महिला की मौत, 11 माह के मासूम के सिर से उठा माँ का साया
अपने पति और 11 माह के बच्चे के साथ मोटरसायकल में रायपुर जा रही महिला की मोटरसायकल दुर्घटना में मौत हो गई, और 11 माह के बच्चे से माँ का साया छिन गया, घटना महासमुंद थाना क्षेत्र के सिरगिडी मोड़ के पास की है, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खट्टी निवासी दीपक पटेल 29 अगस्त 2026 को वह अपनी मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 04 CW 0738 में अपनी पत्नि तुलेश्वरी पटेल उम्र 28 साल एवं बेटा यदित्या पटेल उम्र 11 माह को बिठाकर खरियार रोड से रायपुर ले जा रहा था. इसी दौरान रास्ते मे करीबन 09:30 बजे सिरगिडी मोड़ के पीछे से आ रही स्पलेंडर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HD 9650 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.
इस ठोकर से जिससे दीपक की पत्नि तुलेश्वरी पटेल बच्चा सहित मोटर सायकल से उचकर गिर गयी जिससे तुलेश्वरी पटेल के सिर में गंभीर चोट लगा था एवं बच्चा के सिर में भी चोट लगा.
इसके बाद दोनो मां बेटा को ईलाज हेतु सोहम हास्पिटल महासमुन्द मे भर्ती कराये, जहाँ ईलाज के दौरान तुलेश्वरी पटेल का दिनांक 08 सितम्बर 2026 को सुबह के 07:50 बजे मृत्यु हो गया.
दीपक को इस एक्सीडेन्ट मे चोट नही आया, जबकि तुलेश्वरी पटेल की मृत्यु स्पलेंडर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HD 9650 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने से सिर मे गंभीर चोट लगने से ईलाज के दौरान हो गई.
वहीँ मामले में पुलिस ने आरोपी मोटरसायकल क्रमांक CG 06 HD 9650 के चालक पर अपराध धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.