बसना : खेत में लगे बोर से बिना पूछे पानी ले जाने पर गाली गलौ... - CG Sandesh

बसना : खेत में लगे बोर से बिना पूछे पानी ले जाने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल में एक खेत में लगे बोर से बिना पूछे पानी ले जाने पर मना करने से गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम परसकोल निवासी हितेश साहू ने बताया कि उनका खेत ग्राम बिछिया सीमा में है जिसमें बोर किया गया है, उसी को हितेश 08 सितम्बर 2026 को शाम के समय खेत में लगे धान को देखने को गया था जहाँ उसके खेत से लगा हुआ जुगल बुढेक का भी खेत है.

जहाँ ग्राम बिछिया का भोजराज बुढेक उसके खेत पर काम कर रहा था, तथा भोजराज बुढेक, हितेश के खेत में लगे बोर से बिना पूछे जुगल बुढेक के खेत में बोर से पानी ले जा रहा था, जिसे हितेश ने मना किया तो भोजराज बुढेक उसे मां-बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते उसे अपने पास रखे बांस के डंडा से मारपीट किया.

मारपीट करने से हितेश के सिर के पीछे व दोनों कंधा में चोट लगकर दर्द हो रहा है, घटना को विनोद साहू ग्राम परसकोल एवं रामप्रसाद यादव ग्राम बिछिंया का बीच बचाव किया तथा देख सुना.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भोजराज बुढेक  के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें