सरायपाली : जंगलबेड़ा में बन रहे सोलर पावर प्लांट से हुई चोरी
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलबेड़ा में बन रहे सोलर पावर प्लांट से कॉपर केबल कीमत लगभग 1,50,000 रूपये की चोरी हुई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
जंगलबेढा 100 Mwp GPIL के प्रोजेक्ट मैनेजर यश कुमार चंद्राकर ने बताया कि उनकी कंपनी के0एस0एल0 क्लीनटेक लिमिटेड द्वारा गोदावरी पावर एवं इस्पात लिमिटेड का 100 Mwp प्रोजेक्ट का निर्माणीत सोलर पावर प्लांट, ग्राम जंगलबेडा में निर्माण हो रहा है.
जहाँ 17 अगस्त 2026 को सोलर प्लांट परिसर में यश कुमार चंद्राकर असिस्टेंट मैनेजर, एवं दीपक लवंशी स्टोर इंचार्ज के द्वारा निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोलर पावर प्लांट के क्षेत्र से सोलर कापर केबल (6 Sqmm मेक- KEI Cables) के साथ सोलर प्लेट के केबल की भी चोरी की गयी है जिसका लंबाई लगभग 1500 Mtr. नुमानित लागत 1,50,000 है. इस चोरी के कारण 152 सोलर प्लेट Make- Rayzon Solar को भी क्षतिग्रस्त हुआ है.
वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.