सरायपाली : इंस्टाग्राम में दोस्ती कर पैसा डबल करने का दिया झांसा, महिला से लिए 32 तोला सोना और 4.62 लाख
सरायपाली की एक महिल से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर उसे पैसा डबल करने का झांसा दिया गया और करीब 32 तोला सोना एवं 2,62,200 रूपये ऑनलाईन एवं नगद 2,00,000 रूपये की ठगी कर ली गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ममता पटेल ने बताया कि सर्वप्रथम यशवंत नायक पिता गजेन्द्र नायक के द्वारा उसे इंस्टाग्राम के माध्यम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा और फ्रेंड बनाकर उसे पैसा डबल करने का झांसा दिया, जिसपर उसने अलग-अलग तारीखों में 21 मार्च 2026 को सर्वप्रथम फोन पे के माध्यम से 1500 रूपये, 31 मार्च 2026 को 6000 रूपये, 04 अप्रैल 2026 को 12,000 रूपये, 05 अपर्ल 2026 को 10,000 रूपये, 12 अप्रैल 2026 को 14,000 रुपये, 16 अप्रैल2026 को 23000 रूपये, 17 अप्रैल 2026 को 24000 रूपये, 17 अप्रैल 2026 को 1000 रुपये, 18 अप्रैल 2026 को 3000 रुपये, 24 अप्रैल 20026 को 20000 रूपये, 29 अप्रैल 2026 को 10000 रूपये, 29 मई 2026 को 1000 रुपये, 02 जून 2026 को 50,000 रूपये, 05 जून 2026 को 50,000 रूपये, 07 जून 2026 को 5,000 रूपये, 07 जून 2026 को 15,00 रूपये, 15 जून 2026 को 20,000 रूपये, इस प्रकार 2,62,200 रूपये ऑनलाईन एवं नगद 2,00,000 रूपये ठगी कर ले लिया हैं.
तथा सोने के आभूषण 24 मार्च 2026 को 6.6 तोला, 27 मार्च 2026 को 10 तोला का बड़े हार, डेढ तोला चैन, 10 अप्रैल 2026 को 10 तोला सोना के कर्णफूल, चैन व माला, 17 अप्रैल 2026 को 2.50 तोला मंगलसूत्र, पदक सोने का, 05 मई 2026 को डेढ तोला सोना के मंगलसूत्र, पदक एवं सोने की अंगूठी, 08 जून 2026 को सुई धागा डेढ तोला सोना इस प्रकार 32 तोला सोना को पैसा डबल करने का झांसा देकर लिया और बोला की घर में अपने पति, सास, ससुर को बतायेगी तो तूझे जान से मार दूंगा.
इसके बाद महिला ने बड़ी हिम्मत जुटाकर अपने ससुर, व पति को बताई तब इस संबंध में सामाजिक मिटिंग भी किये जिसमें खेमराज पटेल बस्ती सरायपाली, अमृत पटेल जोगनीपाली, अमृत पटेल वस्ती सरायपाली, गंगाराम पटेल बस्ती सरायपाली, उत्तरा कुमार पटेल पाटसेन्द्री, नेहरू पटेल भोथलडीह, जितेन्द्र पटेल अमरकोट, उमाशंकर चौधरी पैता के उपस्थिति में मिटिंग किये जिसमे आरोपी सोना व फोन पे में लिये गये रकम को वापस कर देने का आश्वासन दिया और आज तक वापस नहीं किया.
इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में पहुंचने पर आरोपी यशवंत नायक उर्फ संजू पर अपराध धारा 318(4)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया.