सरायपाली : कॉलेज के लिए निकला युवक लापता, मामला दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : कॉलेज के लिए निकला युवक लापता, मामला दर्ज

सारंगढ का एक युवक सरायपाली कॉलेज के लिए निकला और लापता हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम टांगर चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ निवासी गणेश राम पटेल ने बताया कि उसका पुत्र सुरेश पटेल उम्र 20 साल 05 सितम्बर 2026 को सुबह 10:00 बजे से घर ग्राम मुंधा से वीरेन्द्र बहादुर शासकीय कॉलेज जाने के लिये निकला था जो वापस नही आया.

युवक का आसपास रिश्तेदारों में पता तलाश कि, जिसका कही पता नही चल सका. वहीँ मामले में पुलिस ने धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें